Wednesday, May 8, 2013

भारत एक खोज -

भारत एक खोज -
 चीनी सीमा विवाद और हल .
भारत एक देश जो सदा से  स्वम गौरव गाथा अत्मस्लाघा से ग्रसित रहा है । जब भी देश  पर कोई संकट  आया हो सत्ता औरआम  जनता सबने शतुरमुर्ग की तरह मुह ही छिपाया है ।
प्राचीन काल से भरतखंड भूमि के इतिहास मे   से आज तक कही  भी ये वर्णन नही मिला की किसी शक्तिशाली भारतीय शासक  ने सीमा विस्तार मे  रूचि ली हो   । हा ये जरुर हुआ की आपस मे  लड़ -झगड कर  शक्ति जरुर  खराब की है । राजस्थान
ताज़ा मामला चीनी घुसपैठ का है । घटना क्रम  एस प्रकार है १५ अप्रैल से ये खबर आई  की चीनी सैनिक भारतीय सीमा मे दिप्सांग बाल्ज़ के राकी नाला मे  तम्बू लगा कर बेठ  गए है । पर जनता के कान मे
 जुह भी न
 रेंगी , युवा  आईपीएल और इन्टरनेट मे सामाजिक हो रहे है पर अपने परिवार का पता नही है  और प्रोढ़ रोज़ी रोटी कमाने मे मर रहे है ।बूढ़े  बहार किसी कोने मे  पड़े अपने ज़माने को याद कर  रहे है ।
नारी वर्ग की अपनी समस्याये  है जिसको  सुलझाने मे  किसी  को कोई रूचि नही है शायद स्वम  नारी वर्ग को भी नही , महिला आयोग  की अध्यक्षा पर महिलायों के लिए समय नही है पर कोई  एक महिला भी  उसको पद से हटाने के लिए नही बोली ,जबकि इस पद की मलाई इतनी मोटी  है की बिल्ली को भी  उसे खाने मे शर्म आ जाये । जो सडको पर लोग है वो सब आम आदमी की पार्टी की टोपी लगाकर गुस्सा कर  रहे है ।
अब बिना टोपी लगाये कोई आम आदमी ही नही  रहा ।
मंत्री जी चीन होकर आये पर सीमा  जैसे किसी विवाद  न पड़े ,दोस्ती का पैगाम देकर आये । और कारगिल के अपराधी सरीफ नवाज सहाब  से फिर धोका खाने को हमारे नाम के प्रधानमंत्री जी दावत देने को तैयार है पर वो आये तो  ,फिर हाथ मे  दोस्ती का पैगाम हो या A ,K  4 ७ हो मरने को आम आदमी सैनिक बहुत  है  । 

No comments:

Post a Comment