Thursday, June 27, 2013

मेरे महानायक .........

उत्तराखंड की आपदा हो ,या देश के दुश्मनो के काले कारनामो  मे लाखो लोगो का  एक मात्र सहारा भारतीय सेना, उसका एक हेलीकाप्टर दुर्र्घटना ग्रस्त हुआ और हमारे नायक सहीद हुए ! घटना स्थल के निकट होने के कारण , मन मे कुछ भाव उठे जो लिख रहा हु ! मंच के प्रबुद्ध भागीदार त्रुटियों को माफ़ करते हुए |सभी को भगवान सुरक्षित करे शांति दे यही इच्चा है !
मेरी भावना समझने की क्रपया करे 
तंग हालात मे जो हस के गुजर जाते है |
मुसीबतों मे  जो सोना सा निखर जाते है 
उनकी पेशानी  पे  चमका ना पसीना श्रम का 
उनकी राहो  मे दुःख आकर ठहर जाते है |
तंग हालात मे जो हस के गुजर जाते है 
देश के खातिर जो   अपनी जान पर खेल जाते है । 
मुसीबत जो भी हो , याद वो ही आते है ।
हमला सीमा पर हो या अंदर सामने वो खड़े हो जाते है !
घर परिवार है उनके भी, अपने बच्चे याद कहा आते है !
देश के हर दुश्मन को वो हिम्मत से   मार भगाते है
 या  तिरंगे मे  लिपटे ताबूत मे बापस  घर तब अपने  आते  है |
देश के जर्रे - जर्रे से  सदा महानायक का दर्ज़ा पाते है |
मोलिक एवं अप्रकाशित -
नोट >( संशोधन करते समय ये रचना अज्ञात कारणों से समाप्त हो गयी है  )

No comments:

Post a Comment