Wednesday, June 13, 2012

और एक तालाब मर गया ,,,,,

दोस्तों , नमस्कार ,
                        आज मै  आपसे 4 दिनों के बाद बाते कर रहा हु ! में  अपने  घर गया था ।एस बार रूरकी से 22 km  मु . नगर रोड पर एक छोटी सी  जगह है , पुरकाजी , जो आजकल  रोज़ लगने बाले लम्बे- लम्बे जाम  के लिए जाना जाता है , वैसे  तो एक कारन और भी है बहा  की चाट , बड़ी सु -सुवाद होती है ,आगरा के पंछी की पेठे  की मिठाई , दिल्ही में नाथू , कानपूर के ठग्गू ,मेरठ bypass पर पंडित जी का ढाबा ,मोदीनगर मे  जैन  शिकंजी ,की तरहा यहा  गुप्ताजी famous है पर 10-15 गुप्ता  जी तो  है  ही !पर   कोन  कहे कि  असली कोन ?
पर जाम  इतना जानलेवा होता है की मसूरी और देहरादून जाने बाले लोगो ने अब  अपना रास्ता बदल लिया है !
पर भारत माँ के सपूत, चाहे कही  भी हो ?पर एक बार हरिद्वार मे , गंगा माँ के पास  जरुर आते है ?मुस्लिम भाई भी पिरान  कलियर सहाब के दर पर  जियारत करने जाते है जो रूरकी के पास है  ,कुछ देशी  -विदेशी पैसे बाले भी  ऋषिकेश  में योग ओर भारत  की संस्कृति सीखने आ रहे  है ! AC  गाड़ियों में ,पर पता नही क्यों ? धर्म यात्रा पर निकले लोग, अपना रास्ता बदल कर जाना पसंद नही करते ,नही तो, देबबंद से भी एक रास्ता है। जहा  से roadways बाले जाते है ।बस  को उड़ा कर ले जाते है ।पर ये रास्ता थोरा सुनसान सा है ।
.

पर यह समस्या  जाम  से भी बड़ी थी ,पुरकाजी से रूरकी जाते समय बहार की और , एक तालाब  होता था ,जिसे में  पिछले 7 सालो से,आखिरी सांसों पर जीते / मरते हुए देख रहा था ।कभी उसमे पानी इतना था की आसपास  के खेत, गर्मी  में  भी पानी नही मांगते थे। सिगाड़े के फसल  होती थी मछलिया  थी , जानबर नहाते ओर पानी पीते थे ?       पर आज  वो मर गया !!
पुरकाजी bypass उस को आधा पाटकर बनाया जा रहा है ।आज उसमे एक  बूँद पानी नही है! जबकि बरसात का मौसम चल रहा है । उसका  तला  इतना ऊपर हो गया  है की पानी रोकने की ताकत अब उसमे नही , बरसात से पहले  खुदाई  जरुरी है , नही तो .......
अभी मानव इतना समजदार नही है की किसी तालाब  के ख़तम होने से कहा?  कहा ?  क्या, क्या ? असर होंगा
उसकी कल्पना  भी कर सके ।
क्या समस्या थी ? कोन  जिम्मेदार थे ? क्या हल हो सकते थे ? किस किसका ? नुकसान होंगा ? हम भी कही  न कही ,,,,,,,,,,,,,,,,,कहा  है सरकार  की मनरेगा योजना ?जिसमे तालाब की खुदाई भी हो सकती है ।पर होती नही है ।

सभार गूगल चित्राबली 
और एक तालाब  मर गया ,,,,,

No comments:

Post a Comment